फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आठ किमी हाईटेंशन लाइन का तार चोरी

Fri, 11 Apr 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय के बीही गांव के पास ​स्थित बिजली के खंभे से कटा तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर से बल्दीराय आने वाली 33 केवीए लाइन के 50 खंभों से गुजरे आठ किमी लंबे बिजली के तार छह अप्रैल की रात चोर काट ले गए। घटना के दूसरे दिन विभागीय अधिकारियों को पता चला तो पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। बल्दीराय थाने में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

बल्दीराय विद्युत उपकेंद्र में अवर अभियंता पद पर आनंद भारती मुताबिक सात अप्रैल सुबह सात बजे उन्हें फोन करके बताया गया कि हलियापुर से बल्दीराय आने वाली 33 केवी लाइन का तार छह अप्रैल की रात चोरों ने काट लिया है। यह जानकारी मिलने के बाद अवर अभियंता, निविदा लाइन मैन जगदीश मौर्य, क्षितिज शुक्ल को लेकर विद्युत लाइन की पेट्रोलिंग पर निकले। पता चला कि नहर के किनारे उपरी पारा से बीही निदूरा गांव व पूरे चंद्रिका मिश्र का पुरवा से पूरे दुआशाह मजरे डीह के बीच में कुल 50 पोल पर लगे करीब आठ किमी लंबे तीनों तार गायब थे।
इस लाइन पर एसीएसआर डॉग कंडक्टर 100 एमएम टू साइज का तार लगा था। बल्दीराय पुलिस ने जेई की तहरीर आठ अप्रैल को केस दर्ज किया है। बल्दीराय थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पर नहीं पड़ा असर
अवर अभियंता के मुताबिक बल्दीराय उपकेंद्र पर अमेठी के गाजनपुर उपकेंद्र से आपूर्ति होती थी। गोमती नदी में बाढ़ आने से नदी से कुछ दूर तक काफी खंभे गिर गए थे। तब (लगभग चार साल पहले) वैकल्पिक व्यवस्था में हलियापुर से बल्दीराय के लिए लाइन बनाई गई थी। गाजनपुर की लाइन ठीक हुई तो इधर से आपूर्ति बंद कर दी गई। अक्सर ओवरलोड की समस्या पर इस लाइन का प्रयोग होता था। तार चोरी होने से किसी गांव की आपूर्ति बाधित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें