फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चालान के बाद भी नहीं मान रहे, 77 दिन में 39,166 ने तोड़ा ट्रैफिक नियम

विज्ञापन
शहर से सटे एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट व तीन सवारी के साथ पेट्रोल भराते लोग। - फोटो : शहर से सटे एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट व तीन सवारी के साथ पेट्रोल भराते लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आए दिन सड़क हादसों के बाद भी लोग यातायात के नियमों के पालन के लिए गंभीर नहीं हैं। करीब ढाई महीने में जिले में 39,166 लोगों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, जिसमें बाइक सवारों की संख्या सर्वाधिक 33,408 रही। वहीं, बगैर हेलमेट के 31,318 लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन


गत एक जुलाई से 15 सितंबर के बीच 77 दिनों में यातायात पुलिस की कार्रवाई के आंकड़े बताते हैं कि रोज करीब 508 लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन करते मिले हैं। इसमें बाइक सवार सबसे आगे रहे। तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वाले भी कम नहीं हैं। ऐसे 2090 लोगों पर कार्रवाई की गई। नशे की हालत में वाहन चलाने सहित अन्य मामलों में यातायात का नियम तोड़ने वालों की संख्या 7,848 है। सभी मामलों में 11.33 लाख रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया है।
नो हेलमेट नो फ्यूल में 2,087 का चालान

जिले में एक सितंबर से पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद भी बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना। एक से 15 सितंबर के बीच बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले करीब 2,087 बाइक सवारों का चालान किया गया।
विज्ञापन

जारी है अभियान
यातायात के नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से जिले में वाहन चेकिंग अभियान निरंतर चल रहा है। गत माह में बड़े पैमाने पर कार्रवाई भी की गई है। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों में करीब 75-80 फीसदी युवा शामिल हैं। उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन

- राम निरंजन, टीआई, यातायात पुलिस, सुल्तानपुर

इन कारणों से किए गए चालान
1. बिना हेलमेट- 31,318
2. ट्रिपलिंग- 2090
3.सीट बेल्ट- 210
4. मोबाइल का प्रयोग-422
5.अवैध पार्किंग-4130
6. दोषपूर्ण नंबर प्लेट-833
7. ओवर स्पीड- 150
8. नशे की हालत-08
09. काली फिल्म- 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें