फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कसईपुर गांव के 499 परिवारों को जल्द मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति

विज्ञापन
पीपी कमैचा के कसईपुर में ​​स्थित पानी की टंकी। - फोटो : पीपी कमैचा के कसईपुर में ​​स्थित पानी की टंकी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पीपी कमैचा विकास खंड के कसईपुर गांव में पेयजल योजना के तहत जल निगम ग्रामीण ने 195 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण पूरा कर लिया है। जल्द ही ग्रामीणों को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन

जल निगम ग्रामीण के अवर अभियंता धर्मेंद्र विमल ने बताया कि टंकी को भरने के लिए एक ट्यूबवेल लगाया गया है। उसे संचालित करने के लिए 12.5 हाॅर्सपावर का पंपिंग प्लांट स्थापित किया गया है। पूरे प्लांट को चलाने के लिए 20 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया है। इसके अलावा 20 केवीए का जेनसेट में भी लगाया गया है। गांव में 499 नए कनेक्शन किए जाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 350 कनेक्शन कर दिए गए हैं। शेष कनेक्शन भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। प्लांट के संसाधन चलाकर जलापूर्ति की टेस्टिंग भी कर ली गई है। इसकी सारी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता वकार हुसैन खान ने बताया कि अब प्लांट को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें