शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करते मुख्य वक्ता डॉ
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष के तहत मंगलवार को पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि भेदभाव रहित समाज की स्थापना संघ की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि संघ ने 100 वर्षों में जन-जन में राष्ट्रीयता का भाव जगाने के साथ वंचित और अभावग्रस्त लोगों की सेवा का कार्य किया। इस मौके पर प्रांत के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख महेश सिंह, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश विभाग संघचालक डॉ. अरुण कुमार सिंह, नगर संघचालक सुदीप पाल सिंह नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डीके त्रिपाठी ने किया।