फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती उफनाने से चार पुलों के निर्माण कार्यों पर ब्रेक

Wed, 09 Sep 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 गोमती नदी के गोलाघाट पुल का बंद काम। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से उस पर बन रहे चार पुलों का निर्माण कार्य रुक गया है। सवा अरब रुपये की लागत से तैयार हो रहे इन पुलों का काम बरसात के कारण प्रभावित हुआ है। नदी के किनारे चल रहे सभी कार्य भी बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गोलाघाट और डेवाढ़ में पिलर निर्माण के बीच पानी बढ़ने से काम रोकना पड़ा। गुदरा घाट और मल्हीपुर के पुलों का निर्माण अंतिम चरण में था, वह भी रुक गया है। सेतु निगम शहर के गोलाघाट, कादीपुर के डेवाढ़, मल्हीपुर और गुदरा घाट पर पुल बना रहा है। गोलाघाट पर चार और डेवाढ़ में पिलर पानी के ऊपर तक बन चुके थे। निर्माण के लिए नदी में बनाया गया घेरा जलस्तर बढ़ने से बह गया। इसके बाद कार्यदायी संस्थाओं ने सभी जगहों पर काम रोक दिया। कुड़वार के निरसहिया और कादीपुर के कटसारी में प्रस्तावित पुलों का काम भी टल गया है। लंभुआ के चांदा-पट्टी मार्ग पर स्वीकृत ओवरब्रिज की शुरुआत भी स्थगित हो गई है।

जलस्तर बढ़ने से रोकना पड़ा काम
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि बरसात में कार्यदायी संस्था नदी के किनारे काम करा रही थी। जलस्तर बढ़ने के कारण काम रोकना पड़ा है। अब जलस्तर कम होने और बारिश थमने के बाद ही काम दोबारा शुरू होने के आसार हैं। इन तीनों नई परियोजनाओं का काम भी बरसात के बाद ही शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




आवागमन राहत के लिए करना होगा इंतजार
गोलाघाट पुल के काम में देरी से शहर में आवागमन को राहत मिलने में विलंब होगा। डेवाढ़ पुल का काम आगे खिसकने से कादीपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को इंतजार करना होगा। मल्हीपुर व गुदरा घाट पुलों का काम रुकने से आवागमन शुरू होने की समयसीमा प्रभावित हो सकती है। निरसहिया व कटसारी पुलों के निर्माण में देरी से बेहतर संपर्क की उम्मीद लगाए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। चांदा-पट्टी ओवरब्रिज की शुरुआत टलने से जाम और आवागमन की समस्या कम होने में भी देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें