फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सिविल कोर्ट में अपंजीकृत अधिवक्ताओं की एंट्री बंद

Fri, 20 Feb 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सिविल कोर्ट परिसर में बिना पंजीकरण और बिना सीओपी (सर्टीफिकेट ऑफ प्रैक्टिस ) पहचान पत्र के विधि व्यवसाय करने वालों पर बार एसोसिएशन ने सख्ती और बढ़ा दी है। बार-बार सूचना देने और गठित जांच समिति की कार्रवाई के बावजूद कुछ अपंजीकृत लोग कोर्ट परिसर में अधिवक्ता की तरह कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

आकस्मिक जांच में ऐसे कई व्यक्तियों की पहचान होने के बाद बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि 19 फरवरी 2026 से बिना रजिस्ट्रेशन, एलएलबी विद्यार्थियों और नॉन-सीओपी धारकों का कोर्ट परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बृहस्पतिवार को बार अध्यक्ष ने न्यायालय परिसर का फिर से निरीक्षण किया। इस दौरान कोई अपंजीकृत व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जांच समिति प्रतिदिन आईडी की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें