फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती नदी में कूदने वाली युवती को बचाया

Fri, 20 Feb 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गोलाघाट स्थित गोमती नदी पर बने पुल से बृहस्पतिवार सुबह एक युवती (20) नीचे कूद गई। नदी में डूबते हुए देखकर मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में कुछ युवकों को उसे बचाने के लिए उतारा। युवकों ने उसे पानी में डूबने से बचा लिया। अचेत अवस्था में युवती को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया। वहां पर होश में आने पर उसकी पहचान हो सकी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि युवती अमेठी जिले के पीपरपुर के एक गांव की रहने वाली है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें