फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार अक्तूबर को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव

Sun, 21 Sep 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। एल्डर्स कमेटी ने शनिवार को बार एसोसिएशन जयसिंहपुर के चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी। तय कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्रों का वितरण 25 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

26 सितंबर की सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होगी। उसी दिन दोपहर 2:30 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। एल्डर्स कमेटी के अनुसार, चार अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन अपराह्न तीन बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा छह अक्तूबर की दोपहर 12 बजे की जाएगी। साथ ही दोपहर दो बजे विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें