सुल्तानपुर। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से जिले के सभी वितरण खंडों पर बिल ठीक कराने के लिए 17 जुलाई से मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। अधीक्षण अभियंता (वितरण) इस अभियान के नोडल प्रभारी बनाए गए हैं। मेगा कैंप में शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर किया जाएगा।
शिकायतकर्ता का सही विवरण अंकित होगा। कैंप में आने वाले उपभोक्ताओं को उनके शिकायत की रसीद भी मौके पर दी जाएगी।
शिकायत पंजीयन के एक सप्ताह में कर्मियों को मौके पर जाकर मीटर की हर स्थिति की पड़ताल कर रिपोर्ट सौंपनी है। कैंप में संबंधित उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता (परीक्षण), अधिशासी अभियंता (वितरण), मुख्य अभियंता (वितरण), उप खंड अधिकारी व सहायक अभियंता (मीटर) मौजूद रहेंगे।
कैंप में नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन आदि की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता वीके जैन ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए बिल संशोधन आदि की समस्याओं के लिए तीन दिवसीय मेगा कैंप लगाया जा रहा है।