सुल्तानपुर। जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार हत्याकांड में मंगलवार को स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राकेश पांडेय की अदालत में सुनवाई के लिए तारीख तय रही। आरोपी प्रदीप राम की तरफ से अभियोजन गवाह संजय कुमार, संदीप कुमार व दीपक यादव को जिरह के लिए दोबारा तलब करने की मांग पेश की गई।
अदालत ने अर्जी पर आदेश सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई के लिए दो जून की तिथि तय की है। कोतवाली नगर के विनोवापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की 17 अगस्त 2024 को हत्या कर दी गई थी।
मामले में जल निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व सह आरोपी प्रदीप राम के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है। उनके खिलाफ स्पेशल कोर्ट में विचारण चल रहा है। इस मामले को मिशन कनविक्शन के तहत चिह्नित किया गया है।