फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे के चौड़ीकरण में अतिक्रमण का रोड़ा

Thu, 27 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लखनऊ-बलिया राजमार्ग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग के चौड़ीकरण में अभी जमीन का रोड़ा बना है। वन विभाग की ओर पेड़ काटने के बदले पौधरोपण के लिए मांगी गई 4.8 हेक्टेयर भूमि में अभी तक सिर्फ 2.4 हेक्टेयर जमीन ही मिली है। प्रस्तावित शेष जमीन पर अतिक्रमण मिला है। ऐसे में हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग का 4.8 हेक्टेयर भूमि उपलब्धता का पत्र मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के काछाभिटौरा की भूमि का निरीक्षण किया था। इसमें 2.4 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण मिलने के बाद उसे खारिज कर दिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने तहसीलदार को अतिक्रमण हटवाने के लिए पत्र लिखा है। पिछले दिनों विभाग के अवर अभियंता ने वन विभाग के अधिकारियों से तहसीलदार की इस संबंध में कॉन्फ्रेंस भी कराई।

उधर, तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्र ने जल्द ही अतिक्रमण हटवाने का आश्वासन दिया है। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक अतिक्रमण हटने के बाद सड़क के किनारे स्थित 192 पेड़ों के काटने का पत्र वनविभाग को भेजा जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


हाईवे चौड़ीकरण मामले में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि सड़क सात से 10 मीटर चौड़ा करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। आरक्षित भूमि उपलब्ध होने के बाद ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से पेड़ काटने की अनुमति मिलने सकेगी। इसके बाद सड़क का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें