फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रामलला के दर्शन की राह में अतिक्रमण का रोड़ा

Fri, 17 Jan 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रामवनगमन मार्ग पर लगा जाम में फंसे वाहन सवार।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज को जोड़ने वाले रामगमन वन मार्ग पर फैले अतिक्रमण से अयोध्या दर्शन की लालसा लेकर महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं को जाम से जूझना पड़ रहा है। तीन दिनों से पयागीपुर चौराहे से लेकर गोलाघाट तक जाम की स्थिति बन रही है। श्रद्धालुओं के साथ आमजन भी जाम में जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रमुख चौराहों पर जाम से श्रद्धालु परेशान रहे। डाकखाना से कलेक्ट्रेट तक करीब आधे घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। पटरियों पर वाहनों और ठेलों के खड़े रहने से समस्या बढ़ी है। अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग को रामवन गमन मार्ग घोषित किया गया है। लेकिन महाकुंभ के शुरू होते ही पयागीपुर से गोलाघाट व टेंडुई तक जाम लगा रहता है।
वहीं, प्रयागराज से अयोध्या जा रहे अखिल की गाड़ी जाम में फंस गई। बताया कि डेढ़ किमी की दूरी तय करने में एक घंटे लग गए हैं। अयोध्या दर्शन के लिए कार से जा बिहार के मुडवा निवासी शिवचरन ने बताया कि करीब 15 मिनट से बस स्टेशन के पास जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


संयुक्त रूप से की जाएगी कार्रवाई
कई बार व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों को वाहन नहीं खड़ा करने के लिए बताया गया है। फिर भी सड़क की पटरियों पर वाहन खड़ा करवाया जा रहा है। इसके खिलाफ कोतवाली पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - लाल चंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका

चलाया जा रहा अभियान
शहर में निरंतर वाहनों के निषेध क्षेत्र में खड़े होने पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग का बनना जरूरी है। - राम निरंजन, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें