फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Wed, 28 Oct 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की वार्षिक आमसभा मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई। बैठक में समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। विभाग ने विभिन्न स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी विवेक कटियार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास सुभाष सिंह ने समूह के माध्यम से आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। भारतीय जीवन बीमा निगम के दिनेश कुमार दूबे ने बीमा सखी बनाने और बीमा के लाभ बताए। ब्लॉक मिशन मैनेजर ममता, आलोक त्रिपाठी, रतीलाल चौहान और अनिल कुशवाहा ने समूह के गठन व क्रियाशील रखने पर बल दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के कुमार अमरनाथ ने स्वरोजगार प्रशिक्षण की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें