फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अब आउटसोर्स सेवा निगम से होगी कर्मचारियों की भर्ती

Thu, 03 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विभिन्न विभागों में अब आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती आउटसोर्स सेवा निगम के जरिये होगी। इसके लिए आउटसोर्स निगम की स्थापना कर दी गई है। बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री की ओर से निगम के शुभारंभ का कार्यक्रम पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में लाइव दिखाया गया। मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन समाप्त होते ही मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि निगम बनने से आउटसोर्स भर्ती व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी। नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के इस कदम की सराहना ही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने इसे अच्छा कदम बताया। दोनों अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। इस दौरान मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत ज्योति, सोनम, जगन्नाथ, पंकज, हौसिला एवं मिथिलेश सहित अन्य लाभार्थियों को डेमो चेक दिए गए। हिमांशु, अर्जुन, श्याम, मंसूर, अरविंद, घनश्याम, गणेश व रवि को पीपीई किट दी गई। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद्र सरोज सहित अन्य अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें