फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लोको पायलटों की समर्थन में सड़क पर उतरे कर्मचारी

Sat, 20 Sep 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आयोजित धरने को संबो​धित करते नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन क
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 56 आठवें वेतन आयोग के गठन और उसकी शर्तों में हो रही देरी को देखते हुए शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर लोको पायलटों ने धरना दिया। साथ ही 1968 की हड़ताल में नॉर्दर्न रेलवे के पठानकोट स्टेशन पर शहीद हुए पांच कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा मंत्री आसिम सज्जाद ने कहा कि आठवां वेतन आयोग एक जनवरी 2026 से लागू होना है। सरकार ने पूरी कमेटी का गठन ही नहीं किया है। पूर्व शाखा मंत्री एससी द्विवेदी ने कहा कि सरकार रनिंग कर्मचारियों का 25 प्रतिशत माइलेज का भुगतान और 56 लोको पायलटों का नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण को अविलंब रद्द करे।
धरने को पूर्व शाखा अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव, अनिल श्रीवास्तव, जेए फारुकी, केसी मीणा, अमरेंद्र यादव, रविंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सहायक शाखा मंत्री केशव गुप्ता, ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, कपिल देव तिवारी, यशवंत सिंह, काली प्रसाद, शीतला दुबे व कई लोको पायलट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें