फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चुनाव आयोग 22 को करेगा मतदाता सूची के सर्वे की समीक्षा

Sat, 20 Sep 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायतों की मतदाता सूची के चल रहे सर्वे की समीक्षा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 22 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की जाएगी। इसके लिए निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुट गया है। उपजिलाधिकारियों को घरों के सर्वे की संख्या बढ़ाने और रोज सर्वे की स्थिति को चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

979 ग्राम पंचायतों के सर्वे में लगाए गए 1258 बीएलओ (बूथ लेवर ऑफिसर) की रोज रिपोर्ट उपजिलाधिकारियों को चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लक्ष्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक सर्वे शुरू नहीं करने वाले बीएलओ की रिपोर्ट के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक बीएलओ को रोज गणना पत्रक भरने को कहा गया है। इसमें नाम संशोधन, मृतकों व नाम बढ़ाने की अलग-अलग सूची तैयार होगी। इसकी फीडिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्यवेक्षकों को सर्वे पर नजर रखने को कहा गया है। उप निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि 21 सितंबर को आयोग की समीक्षा के लिए आंकड़ा तैयार किया जाएगा। वंचित लोग निर्वाचन के पोर्टल पर मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। सत्यापन के बाद मतदाता बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें