फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जागृति ब्राह्मण समाज की बैठक में सामाजिक एकता पर जोर

Wed, 02 Sep 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर। कस्बे में मंगलवार को जागृति ब्राह्मण समाज की बैठक में सामाजिक एकता, सभी वर्गों के कल्याण और सनातन संस्कृति को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक पंडित रुपेश शुक्ल ने कहा कि समाज के निचले पायदान से लेकर उच्च वर्ग तक के लोगों को रोजी-रोजगार और समाज में पहचान दिलाने के लिए ब्राह्मण समाज ने सदैव कार्य किया है। सभी के कल्याण के लिए सोचने वाला ब्राह्मण समाज आज स्वयं पीछे की कतार में दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से सनातन संस्कृति और कर्तव्यपरायणता को मजबूती से अपनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद मिश्र, प्रदेश महामंत्री विजय प्रकाश मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, हरीश पाठक, श्रवण मिश्र, अमित मिश्र, संतोष मिश्र, दिनेश चंद्र पाठक, नवल किशोर मिश्र, सत्य प्रकाश चौबे और पिंटू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें