फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्टेशन निर्माण की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने पर जोर

Fri, 24 Jul 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
स्टेशन का निरीक्षण करतीं एडीआरएम 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर रेलवे की अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह ने बृहस्पतिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

एडीआरएम नीलिमा सिंह शाम 4:22 बजे विशेष ट्रेन से सुल्तानपुर स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने रनिंग रूम का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया पहुंचीं, जहां निर्माण कार्य जारी है। एडीआरएम ने कार्यदायी संस्था व निर्माण एजेंसी प्रतिनिधियों से प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण में तेजी लाने और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद वह शाम 5:44 बजे विशेष ट्रेन से रवाना हो गईं। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता सहित कई रेलवे अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें