फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सब्जियों, फूलों व फलों की खेती बढ़ाने पर जोर

Thu, 18 Dec 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
केवीके में एलईडी से किसानों को जानकारी देते कंपनी के अ​धिकारी। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उद्यान विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को केएनआई के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सब्जियों, फलों व फूलों की खेती बढ़ाने पर जोर दिया गया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों व उद्यान विभाग के अधिकारियों ने इस खेती को लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इससे किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
विज्ञापन

एलईडी के माध्यम से वक्ताओं ने अच्छी खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश से विभिन्न सब्जियों, फलों व फूलों का निर्यात यहां के किसानों की ओर से संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, यूरोपियन देश, अमेरिका में किया जा रहा है। मसाला, शहद का भी निर्यात हो रहा है। किसान अखंड प्रताप सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, धर्मवीर मिश्रा, दीनदयाल मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि कृषि वैज्ञानिक एके सिंह, डाॅ. जेबी सिंह ने भी किसानों को खेती की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें