फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लहंगे और साड़ियों की खरीदारी पर जोर

Sat, 29 Nov 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के चौक में कपड़े की दुकान पर सूट की खरीदारी करती महिला।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सहालग के सीजन में बाजारों की रौनक लौट आई है। कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। दुकानों पर सबसे ज्यादा बिक्री लहंगे और साड़ियों की हो रही है। दूल्हा-दुल्हन से लेकर बच्चों तक के कपड़ों की खरीदारी जोर पकड़ चुकी है। इससे दुकानदारों के चेहरे पर रौनक है।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में इन दिनों ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। जिन घरों में शादी की तैयारियां चल रही हैं, वहां की महिलाएं लहंगा, साड़ी, सूट और बच्चों के फैंसी कपड़ों की खरीद में जुटी हैं। शहर के कपड़ा व्यापारी मनमीत सिंह और कुलदीप ने बताया कि महिलाओं की हैंडवर्क, सिल्क और डिजाइनर साड़ियों की मांग सबसे अधिक है।
अभिषेक बरनवाल ने कहा कि इस बार बाजार में कपड़ों की बिक्री उम्मीद से अधिक हो रही है। रोहित पाल ने बताया कि उनके यहां लहंगा 5000 से 12,000 रुपये तक उपलब्ध है। लहंगा के साथ दुल्हन के अलावा परिवार के लोग लाचा भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


नई वैरायटी में साड़ियों की रेंज
साड़ियों के साथ ही डिजाइनर लहंगों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने साड़ियों, लहंगों और बच्चों के कपड़ों की नई वैरायटी पेश की है। दुल्हनों के लिए भारी कढ़ाई वाले और ट्रेंडी डिजाइन के लहंगे पसंद किए जा रहे हैं। वहीं महिलाएं मनसुंदर और चंदेरी साड़ियों को प्राथमिकता दे रही हैं।
विज्ञापन


कपड़ा-दाम
हैंडवर्क साड़ी-1500 से 3100 रुपये
जिमी छू साड़ी-1200 से 3000 रुपये
मनसुंदर साड़ी-2500 से 6000 रुपये
लहंगा-5000 से 12,000 रुपये
लांचा-1000 से 5000 रुपये
सिल्क साड़ी-3000 से 7500 रुपये
चंदेरी साड़ी-5200 से 15,000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें