फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सर्दी में लगातार बढ़ रहे वायरल बुखार के मरीज

Sat, 29 Nov 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीज देखते चिकित्सक। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ठंड बढ़ने के साथ वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम व अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों बुखार के मरीजों की भीड़ है। शनिवार को 1394 मरीजों ने पंजीयन कराया, जिसमें करीब 210 लोग बुखार से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने मरीजों को सर्दी से बचाव करने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि मौसम में बढ़ी ठंड का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिससे वायरल बुखार तेजी से बढ़ रहा है। दिन में धूप और रात में बढ़ती ठंड से ओपीडी में रोजाना 180 से 210 मरीज आ रहे हैं। इसमें अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज हैं। उच्च रक्तचाप (बीपी) के भी 20 से अधिक मरीज आ रहे हैं। वायरल बुखार के अधिकतर मरीज बच्चे और बुजुर्ग हैं। तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, गले में खराश, खांसी और जुकाम इसके सामान्य लक्षण हैं।

बताया कि ठंडे मौसम में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त को प्रवाहित करने के लिए अधिक दबाव पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी दवाएं नियमित रूप से लेनी चाहिए। गर्म कपड़े पहनें, सिर व कान ढंककर रखें। नियमित रूप से व्यायाम करें। नमक और चीनी का सेवन कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें