शहर का डाकखाना विद्युत उपकेंद्र शनिवार सुबह से छह घंटे बंद रहेगा। इस दौरान सब स्टेशन पर संयंत्रों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। आपूर्ति बंद रहने का असर शहर की करीब 50 हजार आबादी पर पड़ेगा।
शहर का डाकखाना विद्युत उपकेंद्र शनिवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सब स्टेशन पर संयंत्रों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। दिन में छह घंटे लगातार उपकेंद्र से आपूर्ति बंद रहने का असर शहर की करीब 50 हजार आबादी पर पड़ेगा।
अवर अभियंता जियालाल ने यह जानकारी दी। बताया कि पिछले माह चल रहा मरम्मत कार्य विधानसभा चुनाव की वजह से रोक दिया गया था। गर्मी में आपूर्ति की बढ़ती मांग के मद्देनजर उपकेंद्र के शेष कार्यों को कराने के लिए शनिवार को उपकेंद्र छह घंटे बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कार्य पूरा करने के बाद शाम चार बजे आपूर्ति बहाल की जाएगी।