लंभुआ (सुल्तानपुर)। तहसील क्षेत्र के बेदूपारा जंगल के पास बुधवार सुबह मुख्य लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से तीन पोलों के बीच के तार टूट गए। जिससे पूरा दिन दियरा रोड व नरहरपुर के करीब 600 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली सप्लाई ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लंभुुआ तहसील क्षेत्र के बेदूपारा जंगल से गुजरी 11,000 वोल्ट की मुख्य लाइन पर बुधवार सुबह पेड़ की डाल गिर गई। जिससे तीन पोलों के बीच के तार टूट गए। इससे सुबह करीब आठ बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद तक लाइन को दुरुस्त करने का काम जारी रहा।
पावर कॉर्पोरेशन के स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप पर शाम छह बजे आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई गई है। दियरा रोड व नरहरपुर लाइन से करीब 600 से ज्यादा घरों में आपूर्ति की जाती है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ सौरभ उपाध्याय ने बताया कि देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।