फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दो लाख आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। करीब दो लाख आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। फॉल्ट को दुरुस्त करने का कार्य पूर्ण न होने से अभी आपूर्ति ढर्रे पर नहीं आ सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार से बृहस्पतिवार तक लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। करीब 12 उपकेंद्रों व उससे जुड़े फीडरों की लाइन विभिन्न खराबी से बाधित हो गई है।
शिवगढ़ उपकेंद्र से वेदूपारा (पंडित का पुरवा) जाने वाली लाइन में खराबी आ गई है। तीन दिनों से गांव की आपूर्ति बाधित है। जब बिजली आती भी है तो वोल्टेज इतना कम होता है कि उपकरण चल ही नहीं पाते।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपकेंद्र को दी है लेकिन आपूर्ति अभी ठीक नहीं हो सकी है। अखंडनगर के अलीपुर सब स्टेशन की आपूर्ति बुधवार से खराबी में ठप हो गई है। इसकी वजह से सब स्टेशन से जुड़ी करीब 25 हजार आबादी को बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है।
जेई के मुताबिक मुड़िला बाजार के पास अंडर ग्राउंड केबल में फॉल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित चल रही है। अभी दो दिन आपूर्ति बहाल होने में और समय लगेगा। उनुरखा गांव निवासी ज्ञानचंद्र तिवारी ने कहा कि जौनपुर बार्डर पर गांव होने की वजह से आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है।
इसके साथ ही भदैंया, दियरा, भटमई, कुड़वार क्षेत्र व टीपीनगर उपकेंद्र की लाइट भी कुछ फीडरों की बाधित चल रही है। शहरी क्षेत्र में भी आपूर्ति व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ सकी है। अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा ने कहा कि जहां खराबी की सूचना मिल रही है, वहां मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। एकाध दिन में आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें