फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान व पेड़ पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे परिवारीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव डिहवा मजरे कोहरा में सोमवार सुबह रिमझिम बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक मकान व पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में परिवारीजन बाल-बाल बच गए। बिजली गिरने से करीब ढाई लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव डिहवा मजरे कोहरा निवासी कुंवर बहादुर सिंह के मकान के बगल एक पुराना पाकड़ का पेड़ था। सोमवार सुबह हो रही रिमझिम बारिश के बीच उस पर बिजली गिर पड़ी।
बिजली गिरने से पाकड़ का पेड़ धराशायी हो गई। साथ ही कुंवर बहादुर सिंह का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पाकड़ का पेड़ गिरने से एक बाइक, चारा मशीन जैसे सामान भी नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस बीच पशुशाला में बंधे मवेशी व घर में मौजूद परिवारीजन बाल-बाल बच गए। पीड़ित के अनुसार ढाई लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।
सूचना मिलते ही तहसीलदार पल्लवी सिंह ने राजस्व निरीक्षक गिरिजा तिवारी और हलका लेखपाल कुंवर बहादुर सिंह को मौके पर भेजा।
तहसीलदार ने बताया कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। क्षति की रिपोर्ट मिलने के बाद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें