फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर फर्राटा भर रहे हैं तो ढीली करनी होगी जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर-लखनऊ फोरलेन पर फर्राटा भरना चाहें तो आप को अपनी जेब ढीली करनी होगी। वीआईपी, कुछ वाहनों व बड़े अधिकारियों को छोड़ बाकी सभी को टैक्स चुकाने होंगे।
विज्ञापन

30 अप्रैल से संचालित फोरलेन पर असरोगा के पास सोमवार को टोल प्लाजा का शुभारंभ हो गया। शुरुआत होते ही कंपनी ने अधिकृत वाहनों के टैक्स का रेट जारी कर दिया है।
करीब 2016 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 127 किमी लंबे सुल्तानपुर-लखनऊ फोरलेन पर यातायात का संचालन एनएचएआई ने 30 अप्रैल से ही शुरू करा दिया था। तब टोल प्लाजा की शुभारंभ नहीं हो सका था।
विज्ञापन

एनएचएआई ने रोड टैक्स वसूली के लिए असरोगा के पास बने टोल प्लाजा का कार्य आरके जे इंफ्रा को सौंपा है। शहर से करीब 10 किमी दूर स्थित असरोगा के पास सोमवार से कंपनी ने रोड टैक्स वसूली का कार्य शुरू कर दिया है।
रोड टैक्स वसूली के लिए कंपनी ने एनएचएआई से निर्धारित वाहन वार रोड टैक्स की सूची भी जारी कर दी है। हालांकि जारी सूची में वीआईपी, कुछ बड़े अफसरों के साथ कुछ वाहनों को टैक्स से बाहर रखा गया है। टैक्स के लिए वाहनों के मासिक पास जारी करने की भी व्यवस्था की गई है।
फोरलेन पर फर्राटा भरने वाले न्यायाधीशों, केंद्र व सूबे के मंत्रियों, राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों समेत आला अफसरों के वाहनों को टैक्स से बाहर रखा गया है। इसके साथ ही सांसद, विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के वाहन को भी टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा भी टैक्स से कुछ अन्य वीआईपी बाहर रखे गए हैं।
सुल्तानपुर से लखनऊ तक फोरलेन पर यात्रा करने के लिए वाहनों को दो जगह रोड टैक्स चुकाना पड़ेगा। सुल्तानपुर से निकलने वाले लोगों को पहले शहर से करीब 10 किमी दूर स्थित असरोगा टोल प्लाजा पर रोड टैक्स देना होगा। इसके बाद बाराबंकी जनपद के बारा में बने टोल प्लाजा पर टैक्स देना होगा।
सुल्तानपुर-लखनऊ फोरलेन के प्रोजेक्ट मैनेजर पी शिवशंकर ने बताया कि टोल प्लाजा का शुभारंभ हो गया है। कंपनी को निर्धारित दर के हिसाब से टैक्स वसूली का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें