धम्मौर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में बिजली की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार देर शाम अचानक बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद पता चला कि मेन लाइन ब्रेकडाउन हो गई। बिजली विभाग के कर्मियों का कहना है कि मेन लाइन में फॉल्ट होने से बिजली कट रही है।
धम्मौर पावर हाउस के कूड़धाम, बनकेपुर, धम्मौर फीडर में करीब 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे कटी बिजली रविवार सुबह 9:30 बजे तक बहाल हुई। शाम से हुए ब्रेकडाउन को ठीक करने में बिजली विभाग को करीब 12 घंटे लग गए। अवर अभियंता परशुराम ने बताया ब्रेक डाउन होने के कारण बिजली कटी थी। फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी गई है।