रामगंज बाजार में बिजली बिल की जांच करती विभाग की टीम। स्रोत- विभाग
लंभुआ। विद्युत विभाग ने रामगंज बाजार में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड लंभुआ रितेश्वर बंधु की देखरेख में कॉम्बिंग और डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। इस दौरान चार फील्ड टीमों ने जांच की। कुल 225 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की गई।
इस कार्रवाई में 34 कनेक्शनों को काटा गया। दो रीडिंग स्टोर, पांच स्थानों पर मीटर उपलब्ध न होने और नौ मीटर मिसमैच के मामले सामने आए। विभाग ने 7.28 लाख रुपये का राजस्व वसूला। इस दौरान उपमंडलीय अधिकारी जवाहर सिंह, कनिष्ठ अभियंताओं और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता विद्युत रितेश्वर बंधु ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।