फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मस्जिद पर कार्रवाई गलत, संविधान के खिलाफ

Thu, 10 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 बसपा की जिला स्तरीय बैठक में बोलते संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बुधवार को बसपा की जिला स्तरीय बैठक में पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मुरादाबाद में मस्जिद पर कार्रवाई के आदेश को गलत बताया है। कहा कि यह संविधान के खिलाफ है। उन्होंने सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जाने का जिक्र किया। उन्होंने नीट पेपर लीक और युवाओं के साथ हो रहे धोखे का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड पर भी तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सपा सत्ता में थी, तब उन्होंने बैकलॉग भर्ती पर रोक लगाई, एससी समाज की ठेकेदारी का आरक्षण छीना और प्रमोशन के आरक्षण का बिल फाड़ दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार ने प्रमोट हुए अधिकारियों का डिमोशन करवाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें