फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कटी बिजली, डेढ़ लाख लोगों की नींद उड़ी

Sat, 27 Jul 2024 03:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली आई और गई। भीषण उमस के बीच शहर में बीते 24 घंटे से यही नाटक चल रहा है। शहरी क्षेत्र के चारों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई है। दिन में बिजली कटौती का असर लोगों की दिनचर्या के साथ ही व्यापार व कारोबार पर भी पड़ा है। स्थिति यह है कि डाकखाना उपकेंद्र पर एक पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद भी बिजली कटौती जारी है। पांच-पांच मिनट पर बिजली की कटौती का खेल रातभर चलता रहा। इसकी वजह से डेढ़ लाख से अधिक आबादी रातभर सो नहीं सकी।
विज्ञापन


डाकखाना उपकेंद्र के राजकीय फीडर पर बृहस्पतिवार को पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। रात तक उसे चार्ज कर शुक्रवार की सुबह आपूर्ति ढर्रे पर लाने का प्रयास इंजीनियरों की ओर से किया जा रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार की रात से ही चारों उपकेंद्रों डाकखाना, दरियापुर, टीपीनगर व केएनआई की बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। हाल यह रहा कि पांच-पांच मिनट पर बिजली की कटौती का खेल रातभर चलता रहा। इसकी वजह से डेढ़ लाख से अधिक आबादी रातभर सो नहीं सकी। घरों के इनवर्टर जवाब दे गए।

लोगाें ने किसी तरह रात बिताई। लोगों को सुबह पटरी पर बिजली आने की उम्मीद थी। शुक्रवार को सुबह से शाम तक चारों उपकेंद्रों की बिजली पटरी से उतरी रही। इसका असर लोगों की दिनचर्या के साथ ही कारोबार पर भी पड़ा। एसडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि ओवर लोडिंग की वजह से दिक्कत बनी है। उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें