फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिले में 65 प्रतिशत बढ़ गई बिजली की खपत

Tue, 04 Jun 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी से जिले में बिजली की खपत करीब 65 फीसदी तक बढ़ गई है। अधिक लोड होने से ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे हैं। ऐसे में पावर कार्पोरेशन के लिए आपूर्ति सुचारु रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक बिजली के लिए हाहाकार मचा है। कार्पोरेशन ने उपभोक्ताओं से बिजली की बचत करने के लिए अपील की है।
विज्ञापन



शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने से ट्रांसफार्मर व पोल पर लगे तार भी पिघलने लगे हैं। लोड अधिक बढ़ने से ट्रांसफार्मर व तारों में रोजाना कहीं न कहीं आग लग रही है। तार जलने, टूटने, फ्यूज उड़ने जैसी हजारों शिकायतें रोजाना विभाग के पास पहुंच रही हैं।

पिछले साल की अपेक्षा इस बार गर्मी में लगभग 65 प्रतिशत तक बिजली की खपत बढ़ी है। विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली ओवरलोड चल रही है। उपभोक्ताओं की रातों की नींद गायब हो गई है। ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए पावर कार्पोरेशन ने उपभोक्ताओं को अनावश्यक बिजली खर्च न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


एक्सईएन प्रथम पवन कुमार ने कहा कि ओवरलोडिंग कम करने में उपभोक्ता विभाग की मदद करें। इसके लिए घरों में लगे सभी उपकरण एक साथ न चलाएं। सबमर्सिबल पंप, वाशिंग मशीन व प्रेस का प्रयोग सुबह छह से नौ बजे के बीच करें। एसी की टेंप्रेचर सेटिंग 24 डिग्री ही रखें। एनर्जी एफिशिएंट विद्युत उपकरणों का ही प्रयोग करें।

बिजली की वायरिंग और अर्थिंग की ठीक से जांच करा लें। दिखावे के लिए बिजली की फिजूल खर्ची न करें। जब तक विद्युत प्रणाली ओवरलोड चल रही है, तब तक परिवार के सदस्य घर में कम से कम कमरों का प्रयोग करें जिससे चालू एसी की संख्या कम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें