फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिजली बिल का होगा समाधान, लगेगा मेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से जिले के सभी वितरण खंडों पर बिजली बिल ठीक कराने के लिए 17 जुलाई से मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। अधीक्षण अभियंता (वितरण) इस अभियान के नोडल प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मेगा कैंप में शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर किया जाएगा। शिकायतकर्ता का सही विवरण अंकित होगा। कैंप में आने वाले उपभोक्ताओं को उनकी शिकायत की रसीद भी मौके पर दी जाएगी। शिकायत पंजीयन के एक सप्ताह में कर्मियों को मौके पर जाकर मीटर की हर स्थिति की पड़ताल कर रिपोर्ट सौंपनी है।
कैंप में संबंधित उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता (परीक्षण), अधिशासी अभियंता (वितरण), मुख्य अभियंता (वितरण), उप खंड अधिकारी व सहायक अभियंता (मीटर) मौजूद रहेंगे। कैंप में नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन आदि की शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वीके जैन ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए बिल संशोधन आदि की समस्याओं के लिए तीन दिवसीय मेगा कैंप लगाया जा रहा है।
इनसेट.
17 से 19 तक चलेगा शिविर
17 जुलाई को कोथरा बाजार, शंकरगढ, धनपतगंज, उपखंड-टाउन,विद्युत उपकेंद्र शिकायत कक्ष, उपखंड केएनआई विद्युत उपकेंद्र, कादीपुर व गोसाईगंज, बल्दीराय, तिरहुत बाजार, कुड़वार बाजार, धम्मौर बाजार में शिविर लगेगा। 18 जुलाई को उपखंड कार्यालय चांदा, सेमरी, दोस्तपुर, उपखंड-टाउन, विद्युत उपकेंद्र शिकायत कक्ष, केएनआई विद्युत उपकेंद्र, बल्दीराय व देहली बाजार में शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान होगा। इसके अलावा 19 जुलाई को उपखंड कार्यालय लंभुआ, बल्दीराय, वलीपुर, शंकरगढ़, मझवारा, उपखंड-टाउन, विद्युत उपकेंद्र शिकायत कक्ष, केएनआई विद्युत उपकेंद्र, कादीपुर, कूरेभार में कैंप लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें