फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घरेलू कनेक्शन पर धड़ल्ले से चार्ज हो रहे इलेक्ट्रिक वाहन

Mon, 22 Sep 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बढ़ते वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में वर्तमान में 10 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन व ई रिक्शा पंजीकृत हैं। इन वाहनों की बैट्री बेखौफ तरह से घरेलू कनेक्शन से चार्ज हो रही है। इनकी चार्जिंग के लिए शहर में किसी भी प्वाइंट की कोई व्यवस्था नहीं हैै। इस कारण चार्जिंग के लिए हर दिन औसतन 1.35 लाख यूनिट बिजली की चोरी होने से बिजली निगम को लाखों के राजस्व की चपत लग रही है।
विज्ञापन

चार्जिंग की सुविधा न होने से इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद करने वालों को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। फुल चार्जिंग न हो पाने से वाहन स्वामी ज्यादा दूर तक सफर भी नहीं कर पा रहे हैं। इस परेशानी से बचने के लिए ही ई रिक्शा चालक घरेलू बिजली कनेक्शन से ही अपने वाहन को चार्ज कर रहे हैं। एक ई रिक्शा को चार्ज करने में तीन से छह घंटे का समय लगता है। इससे औसतन नौ यूनिट बिजली खर्च होती है।
ऐसे में हर दिन औसतन 1.35 लाख यूनिट बिजली की चोरी हो रही है। इससे न केवल बिजली निगम को लाखों के राजस्व की चपत लग रही है वरन आम उपभोक्ताओं को भी निर्बाध आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। ई रिक्शा चालक राम शिरोमणि, रामचंद्र, राहुल का कहना है कि तीन बैट्री वाले ई-रिक्शा को चार्ज करने में छह से साढ़े छह घंटे लगते है। इसके लिए अलग से कनेक्शन नहीं लिया है। घरेलू कनेक्शन से ही बैटरी को चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल्द खुलेंगे चार्जिंग स्टेशन
इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए बिजली कनेक्शन के आवेदन भी स्वीकृत हो चुके हैं। धीरे-धीरे चार्जिंग स्टेशन का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही अभियान चलाकर इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों के घरेलू कनेक्शन को भी व्यवसायिक में बदला जाएगा।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें