दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। खालिसपुर दुर्गा गांव में बुधवार की रात पंखा चलाने के लिए स्विच ऑन करते समय एक युवक को करंट लग गया। परिवारीजन युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर दुर्गा गांव निवासी आशाराम (38) पुत्र राम खेलाड़ी बुधवार की रात 10 बजे घर में पंखा चलाने के लिए स्विच ऑन कर रहा था। तभी उसे करंट लग गया। परिवारीजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।