फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहा, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज ( सुल्तानपुर)। एकलखी के पूरे सुरजीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम कच्चा मकान ढहने से दंपती मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर दंपती को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के एकलखी के पूरे सुरजीपुर गांव निवासी जगतपाल (68) बृहस्पतिवार की शाम अपनी पत्नी ज्ञानपता (65) के साथ कच्चे घर में बैठे थे। अचानक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबे में जगतपाल और ज्ञानपता दब गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया।
इस दौरान ज्ञानपता की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल जगतपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद एसडीएम प्रिया सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गईं। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें