फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्ट से ठप हुआ किंदीपुर विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। चांदा क्षेत्र का किंदीपुर विद्युत उपकेंद्र फीडर में आई खराबी से सोमवार की दोपहर बाद बंद हो गया। जानकारी मिलने पर कर्मियों ने फॉल्ट को दुरुस्त करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। फॉल्ट दूर नहीं होने से इससे जुड़े करीब 60 गांव की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद अचानक किंदीपुर विद्युत उपकेंद्र के फीडर में खराबी आ गई। मुख्य फीडर में खराबी से उपकेंद्र के तीनों फीडर बंद हो गए। अचानक बिजली कटौती से इंजीनियर व कर्मी चेकिंग में लग गए। काफी देर छानबीन के बाद फीडर में खराबी पाई गई। इसके बाद कर्मियों ने उसे दुरुस्त करने का प्रयास किया लेकिन सोमवार की शाम तक फॉल्ट को दूर नहीं किया जा सका।
मंगलवार की सुबह से जेई की देखरेख में फिर फॉल्ट को दुुरुस्त करने का कार्य शुरू हुआ। दोपहर तक खराबी दूर नहीं हो सकी थी। उपकेंद्र बंद होने से इससे जुड़े क्षेत्र के करीब 60 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। लोग सिंचाई समेत अन्य जरूरतों के लिए परेशान हैं। इस संबंध में एसडीओ विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत का कार्य चल रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें