फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र की अंडर ग्राउंड केबल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बारिश के दौरान रविवार की रात में शहर के पास स्थित अर्धशहरी उपकेंद्र ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र की अंडर ग्राउंड केबल शॉर्टसर्किट से जल गई। केबल जलने से नौ घंटे तक उपकेंद्र बंद रहा। इस बीच करीब 35 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

रविवार की आधी रात से शुरू हुई भीषण बारिश में फोरलेन के बगल से गुजरी ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र की हाईटेंशन अंडर ग्राउंड केबल शॉर्टसर्किट से अचानक जल गई। केबल जलने से रात करीब दो बजे उपकेंद्र बंद हो गया। अचानक उपकेंद्र के संयंत्रों की छानबीन के बाद कोई खराबी नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना इंजीनियरों को दी।
इस बीच लगातार हो रही बारिश से फॉल्ट की खोजबीन नहीं शुरू हो सकी। सोमवार की सुबह बारिश बंद होने के बाद अंडर ग्राउंड केबल की खुदाई कराकर कराई जा रही चेकिंग में केबल शॉर्ट पाई गई। इंजीनियरों के मुताबिक बारिश में केबल तक पानी पहुंचने की वजह से फॉल्ट आई है। फॉल्ट मिलने के बाद जली हुई केबल को बदलकर उसे दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। इस बीच उपकेंद्र से जुड़ी करीब 35 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति नौ घंटे तक बाधित रही। आपूर्ति बंद होने से सुबह उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ प्रशांत गिरी ने बताया कि 33 हजार हाईटेंशन लाइन की अंडर ग्राउंड केबल में फॉल्ट आने से उपकेंद्र बंद रहा। सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें