फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच पाए गए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में संक्रमित मरीज के संपर्क में आने पर एक गांव के चार लोग समेत पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक दिल्ली के टेस्ट में संक्रमित मिला है। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 27 जून को लखनऊ जांच के लिए भेजे गए 185 सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को मिली है। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि मोतिगरपुर के खैरहा गांव में पूर्व में पॉजिटिव पाए गए मरीज के संपर्क में आने से चार लोग संक्रमित हुए हैं।
इसके साथ ही करौंदीकलां के विजेथुआ राजापुर निवासी एक व्यक्ति दिल्ली की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। राजापुर का मरीज दिल्ली गया था। वह फिर घर लौट रहा है। बताया कि खैरहा के चारों मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है। पांच नए कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है। कोविड केयर सेंटर में भर्ती 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें