फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर के जरिये हुई चुनाव में धांधली : राहुल

Thu, 21 May 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रायबरेली में राही ब्लॉक क्षेत्र के लोधवारी गांव में आयोजित बहुजन स्वाभिमान सभा कार्यक्रम के दौर
विज्ञापन
रायबरेली। लोधवारी गांव में वीरा पासी के प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान आयोजित बहुजन स्वाभिमान सभा में सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा और कहा इन्होंने तो संविधान की किताब ही फाड़ दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी आंखों के सामने संविधान पर हर रोज आक्रमण किया। यह मत सोचिए कि ये जो किताब है कोई मामूली चीज है। यह किताब आजादी के बाद लिखी गई। इस किताब में जो बातें लिखीं हैं वह डॉ. आंबेडकर, वीरा पासी, महात्मा गांधी के खून में थी। कहा िक एसआईआर के जरिये चुनाव में धांधली हुई। 
भीषण गर्मी में खचाखच भरे पंडाल में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश को देखा तो चेहरा खिल गया। उन्होंने संविधान की किताब को हाथ में लेते कहा कि इस किताब के सामने माथा टेकते हैं लेकिन जब हमारी आंखों के सामने इसका अपमान होता है तो हम बोलते नहीं है।
विज्ञापन


नोटबंदी पर कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की और लोगों के घरों का पैसा छीन लिया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने डॉ. आंबेडकर के संविधान पर खुलकर आक्रमण किया है। कहा कि महान लोगों की प्रतिमाओं के सामने माथा टेको लेकिन जब संविधान पर आक्रमण हो तो उसके खिलाफ खड़ा होना होगा। इसकी रक्षा करना और बचाना आपका फर्ज बनता है। दूसरी ओर प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी को विदेशी गद्दार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें