फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटावां घाट सेतु के एक पियर में मिली खामी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के नजदीक गोमती नदी के कटावां घाट पर करीब सवा 13 करोड़ रुपये से बनाए जा रहे सेतु में बड़ी खामी मिली है। सेतु निगम ने सेतु के एक पियर टेढ़ा बना दिया है। डीएम की जांच में इसका खुलासा हुआ है। इस मामले में डीएम ने तकनीकी जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शहर से करीब सात किमी दूर पश्चिम तरफ गोमती नदी के कटावां घाट पर सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे सेतु में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। सेतु निगम ने सेतु के एक पियर को टेढ़ा बना दिया है। पिछले दिनों औचक निरीक्षण में सीडीओ अतुल वत्स को साथ लेकर पहुंचे जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की जांच में इसका खुलासा हुआ था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके आईएएस सेवा में आए डीएम की जांच में एक पियर टेढ़ा पाया गया है। पियर के टेढ़ा मिलने पर डीएम ने सेतु निगम के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सेतु निगम को सेतु की तकनीकी टीम से जांच कराने का निर्देश दिया है। डीएम की ओर से सेतु निगम के पियर की खामी पकड़े जाने से निगम में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें