सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में मतगणना के दौरान बृहस्पतिवार को हुए विवाद में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दुबे ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को निरस्त करने की घोषणा कर दी। उनके मुताबिक शुक्रवार को पता चला कि संघ भवन में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को गायब कर दिया गया है।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दूबे ने शनिवार को बताया कि उन्होंने घटना में शामिल किसी व्यक्ति को देखा नहीं है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक एसएन मिश्र ने बताया कि अभी प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है, जांच की जा रही है। (संवाद)