फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिस्तर पर मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका

Mon, 14 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। हलियापुर के रामपुर बबुआन निवासी पियारी (65) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रविवार सुबह घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतका के भतीजे संजय कुमार ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


संजय के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 6:30 बजे उन्हें फोन पर पियारी के निधन की सूचना मिली। घर पहुंचने पर उन्होंने शव देखा। उनका दावा है कि पियारी देवी की नाक में कील नहीं थी और गले पर कालेपन का निशान दिख रहा था। पुलिस की जांच में शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पियारी निसंतान थीं। उनके पति रामकिशोर की कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी। वह घर में अकेली रहती थीं। ग्रामीणों ने उनकी करीब चार बीघा जमीन के विवाद की आशंका जताई है। अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

बल्दीराय सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें