फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेलवे स्टेशन पर नए भवन के सामने बनेगा चार पहिया वाहन स्टैंड

Mon, 14 Sep 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर चार पहिया वाहन स्टैंड शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। स्टैंड के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब जल्द ही स्टेशन के नए भवन के सामने निर्धारित स्थान पर स्टैंड शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पहले मुख्य प्रवेश द्वार के सामने चार पहिया वाहन स्टैंड संचालित होता था। यात्रियों के आवागमन में परेशानी होती थी। नए भवन के सामने स्टैंड शुरू होने से मुख्य द्वार पर वाहनों की भीड़ कम होने और आवागमन सुचारु होने की उम्मीद है। यात्रियों को भी वाहन खड़ा करने के लिए निर्धारित स्थान मिल सकेगा। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) विवेक त्रिपाठी ने बताया कि चार पहिया वाहन स्टैंड के संचालन की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही नए भवन के सामने स्टैंड शुरू कराया जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और मुख्य प्रवेश द्वार पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन


पार्किंग शुल्क दर
क्रम-अवधि-तीन पहिया वाहन-चार पहिया वाहन
1. 2 घंटे तक-12 रुपये-20 रुपये
2. 6 घंटे तक-15 रुपये-30 रुपये
3. 12 घंटे तक-20 रुपये-40 रुपये
4. 24 घंटे तक-30 रुपये-60 रुपये
5. मासिक शुल्क-500 रुपये
नोट- 24 घंटे से अधिक रुकने पर प्रत्येक अतिरिक्त 12 घंटे के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें