फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अलाव की आग से झुलसकर बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 29 Nov 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। परिगड़ा निवासी स्व. लक्ष्मण चंद्र की पत्नी हीरावती (85) की शुक्रवार देर रात अलाव की आग से झुलसकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक देर रात वह अलाव के सामने बैठी थीं।
विज्ञापन

तभी अचानक उनके कपड़े में आग लग गई। आग से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार सुबह हीरावती की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक तरुण कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें