फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशर्म सिस्टम: मेडिकल कॉलेज में रातभर तड़पी बुजुर्ग, तोड़ दिया दम, देखने नहीं आए डॉक्टर; अब FIR की दे रहे धमकी

Sat, 13 Dec 2025 03:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुजुर्ग महिला रातभर तड़पती रही। सुबह इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। परिजन मिन्नतें करते रहे, लेकिन कोई डॉक्टर देखने तक नहीं आया। अब उल्टा परिजनों पर ही FIR कराने की धमकी दी जा रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की मौत, पीड़ा बताते परिजन। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुजुर्ग महिला की शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हालत बिगड़ने पर डॉक्टर समय पर नहीं आए। उपचार न मिलने के कारण महिला रातभर तड़पती रही। सुबह दम तोड़ दिया। घटना के बाद नाराज परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के चौथे तल पर हंगामा किया। शव लेने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन


कादीपुर थाना क्षेत्र के शोधनपुर गांव निवासी बेबी ओझा ने बताया कि उनकी मां को शुक्रवार शाम करीब 4 बजे लगातार उल्टियों की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुरुआती तौर पर मामूली उपचार किया गया। इसके बाद महिला को चतुर्थ तल पर बेड पर छोड़ दिया गया। 

रातभर परिजन डॉक्टरों और स्टाफ से गुहार लगाते रहे

बेबी ओझा का कहना है कि रातभर हालत बिगड़ती रही। बार-बार बुलाने के बावजूद कोई चिकित्सक देखने नहीं आया। उनकी मां को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। समय रहते इलाज मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। रातभर वह डॉक्टरों और स्टाफ से गुहार लगाती रहीं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुबह उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना से आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि इलाज में लापरवाही का सवाल उठाने पर उन्हें मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी गई। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने मोबाइल से वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई।

लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी

प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर, इलाज में लापरवाही सामने आई तो संबंधित डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजन जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें