फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग जूस विक्रेता की मौत

Fri, 27 Feb 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार। मुजेश गांव के रहने वाले मुन्ना लाल विश्वकर्मा (70) की अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पार करते समय शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे तेज रफ्तार बाइक से टकरा गए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मुन्ना लाल मुजेश गांव के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास जूस की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन

शाम को घर जाने के लिए वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी कूरेभार पहुंचाया, वहां डॉ. प्रयेश दीक्षित ने मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें