फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संझौवा गांव में बुधवार की सुबह सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग समेत दो लोगों को तेज रफ्तार पकिअप ने रौंद दिया। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के संझौवा गांव निवासी राम किशोर रैदास (61) और मक्खन यादव (58) बुधवार की सुबह सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राम किशोर रैदास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें