अखंडनगर। नरवारी निवासी राम चंदर (65) शुक्रवार शाम करीब छह बजे अखंडनगर बाजार से साइकिल से अपने घर के लिए निकले। नरवारी गांव के पास पहुंचते ही अचानक अज्ञात वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। वहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। अखंडनगर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)