फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पिकअप से टकराकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Sun, 15 Mar 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर के कूरेभार मोड़ के पास रविवार दोपहर सरायबग्गा निवासी बाइक सवार बलराम यादव (60) पास से जा रही बेकाबू पिकअप से टकरा गए। दुर्घटना में उनके पीछे बाइक पर बैठे उनके पौत्र अंश (08) और पौत्री आरोही (12) घायल हो गए। घायलों को कुमारगंज पिठला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने बलराम को मृत घोषित कर दिया। अंश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बलराम ने हेलमेट नहीं पहना था। परिजनों के अनुसार बलराम रविवार सुबह बाइक से अंश और आरोही का आधार कार्ड बनवाने के लिए घर से निकले। दोपहर 12 बजे के करीब वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कूरेभार मोड़ के पास जगदीशपुर की ओर से जा रही पिकअप से वह टकरा गए। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
हलियापुर थाने की प्रभारी निरीक्षक वंदना अग्रहरि ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की जाएगी। एक पिकअप चालक को पुलिस ने पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें