फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के विवाद में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बारिश के पानी के निकासी को लेकर बृहस्पतिवार रात हुए विवाद में एक पक्ष ने बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राधेश्याम मोदनवाल (60) बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बरसात के पानी को निकालने के लिए रास्ता बना रहे थे। उनके विपक्षी रामू मोदनवाल ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। विवाद के दौरान ही रामू मोदनवाल ने राधेश्याम मोदनवाल के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

चोट लगते ही राधेश्याम जमीर पर गिर पड़े। परिवारीजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बेटे की तहरीर पर रामू मोदनवाल, लल्लू उर्फ अजय मोदनवाल और राहुल मोदनवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें